देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

फसलों को आगजनी से बचाने को : डीएम दिव्या मित्तल की विशेष अपील

देवरिया | 02-Apr-2026 04:01 PM | 548 |
देवरिया
डीएम दिव्या मित्तल की विशेष अपील

देवरिया,। जनपद में गेहूं की फसल अब पूरी तरह पक चुकी है और कई स्थानों पर कटाई का कार्य भी शुरू हो गया है। इसी बीच बढ़ती गर्मी और लू के मद्देनज़र आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किसानों, कंबाइन मशीन संचालकों और ग्राम प्रधानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी कंबाइन व भूसा मशीनों पर फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और बालू की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी मशीन का संचालन न किया जाए।
डीएम ने कहा कि यदि खेत में आग लग जाए तो तत्काल ट्रैक्टर से जुताई कर आग के फैलाव को रोका जा सकता है। इसके लिए ग्राम प्रधानों को गांव स्तर पर पहले से ही पानी और ट्रैक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि तेज धूप और तेज हवा के दौरान भूसा मशीन का संचालन न करें तथा कटाई के समय खेतों में धूम्रपान से बचें। मशीनों की नियमित जांच करते रहें और पास में पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
जिलाधिकारी ने पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि समय रहते बरती गई सावधानी ही बड़े नुकसान से बचा सकती है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.