देवरिया: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला आरोपी । जनपद देवरिया के थाना लार पुलिस ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई ...
देवरिया: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला आरोपी । जनपद देवरिया के थाना लार पुलिस ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ सरवर उर्फ राजा (पुत्र स्वर्गीय गुलाम सरवर), निवासी फतेहनगर गांधी मार्केट, कस्बा लार, थाना लार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी थाना लार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 430/2025, धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस (दिनांक 18.12.2025) से संबंधित है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मी:
उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव
कांस्टेबल विपुल गिरी
कांस्टेबल अक्षय पाल
कांस्टेबल नरेन्द्र यादव
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।