देवरिया।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद देवरिया में श्रद्धा, आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशन में जनपदवासियों के लिए एक विशेष ‘भक्ति संध्या...
देवरिया।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद देवरिया में श्रद्धा, आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशन में जनपदवासियों के लिए एक विशेष ‘भक्ति संध्या’ एवं भव्य ‘लेजर शो’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 23 मार्च (सोमवार) को सायं 06:30 बजे से माँ देवरही मंदिर परिसर में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करना है, बल्कि जनमानस को एक साथ जोड़ते हुए सांस्कृतिक उत्सव का अनुभव कराना भी है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इसके साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित लेजर शो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें देवी माँ की महिमा को प्रकाश एवं ध्वनि के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से सभी जनपदवासियों को इस पावन आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देगा।
जनपद प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सुरक्षा और सुविधा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
👉 जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का लाभ उठाएं और माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कार्यक्रम विवरण:
🗓 दिनांक: 23 मार्च (सोमवार)
⏰ समय: सायं 06:30 बजे से
📍 स्थान: माँ देवरही मंदिर परिसर, देवरिया