देवरिया में नवागत एसपी अभिजीत आर. शंकर ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देशदेवरिया, 12 अप्रैल। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण ...
देवरिया में नवागत एसपी अभिजीत आर. शंकर ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
देवरिया, 12 अप्रैल। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।
अभिजीत आर. शंकर वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह अम्बेडकरनगर और औरैया में पुलिस अधीक्षक तथा लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं।
नवागत एसपी के आगमन से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा जताया है।