देवरिया: जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कूटरचित तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए ...
देवरिया: जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कूटरचित तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर पुलिस को यह सफलता मिली।
थाना रुद्रपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 138/2025 (धारा 420, 468, 471 भादवि एवं 12(1)(ख) पासपोर्ट अधिनियम) में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामआलम यादव निवासी महराजगंज, थाना रुद्रपुर को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पूर्वी बाइपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने वर्ष 2013 और 2020 में अपने माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते में कूटरचना कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल गोरखनाथ गौड़ व कांस्टेबल संजय कुमार (थाना रुद्रपुर, देवरिया)।