देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग : का छापा, अस्पताल सील

देवरिया | 04-Apr-2026 06:30 PM | 548 |
देवरिया
का छापा, अस्पताल सील

अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, अस्पताल सील
देवरिया, जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी की।
तीन सदस्यीय टीम ने यहां संचालित एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की, जो पहले ‘अविका क्लिनिक’ के नाम से संचालित था और हाल ही में उसका नाम बदलकर ‘तृषिका क्लिनिक’ कर दिया गया था। छापेमारी के दौरान टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों सरिता यादव और खुशबू चौहान ने टीम को बताया कि अस्पताल का नाम दो दिन पहले ही बदला गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्लिनिक के पैड पर फिजीशियन डॉ. दयाशंकर राय का नाम अंकित था, लेकिन कर्मचारियों द्वारा अस्पताल से संबंधित कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
दस्तावेजों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को अवैध मानते हुए तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि यह कार्रवाई सीएमओ के निर्देश पर की जा रही है और जिले में अवैध रूप से संचालित सभी अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संस्थानों को पूरी तरह बंद कराने तक विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
छापेमारी के दौरान टीम में अरुण शाही, सूरज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.