देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक क...
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
बुधवार को थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सरवर आलम, कांस्टेबल प्रीतम तथा महिला कांस्टेबल निर्मला द्वारा कस्बा भाटपाररानी में महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया और पंपलेट वितरित किए।
इसी क्रम में थाना सुरौली की मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 ममता, आरक्षी बेलाल अंसारी तथा आरक्षी गोविंद द्वारा ग्राम रोहुअर धीरजन में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करते हुए सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
जनपद के अन्य थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।