देवरिया जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलोग्राम 165 ग्राम अवैध गांजा के सा...
देवरिया जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलोग्राम 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। विगत रात्रि थाना कोतवाली पुलिस टीम ने रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग पर अभियान चलाते हुए अभियुक्त रामप्रवेश कुमार (निवासी—रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ला) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अनित कुमार राय
कांस्टेबल आदेश गौरव कौशिक
कांस्टेबल प्रवीण पाण्डेय
कांस्टेबल पंकज शुक्ला
कांस्टेबल राहुल यादव
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।