देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में : बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता की जांच शुरू

देवरिया | 14-Mar-2026 04:40 PM | 548 |
देवरिया
बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता की जांच शुरू

। देवरिया जिले के चर्चित देवरिया-बेलडाड़ मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच अब इसकी जांच शुरू हो गई है। दिल्ली से आई जांच टीम सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में मामले की पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में इस मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने लगे। इससे सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी और सवाल उठने लगे।
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इस मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी। विधायक की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक समिति गठित की गई।
समिति ने शनिवार से सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.