देवरिया। जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम 342 ग्रा...
देवरिया। जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम 342 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस टीम ने बीती रात महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग से लकी गौड़ (निवासी नाथनगर भटवलिया) को 1.210 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने चीनी मिल ग्राउंड के पास से राज पटेल (निवासी भगवान चौराहा) को 1.132 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली थाना में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितिन साहू, उपनिरीक्षक सुशांत प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।