देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अ...
देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना गौरीबाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अजीत विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल उर्फ हरि लाल उर्फ हिरामन निवासी बेलवा सवरेजी थाना महुआडीह, जनपद देवरिया को कस्बा बैतालपुर के बरारी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 जून 2025 को पीड़िता की माता द्वारा थाना गौरीबाजार में तहरीर देकर बताया गया था कि 03 जून 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त द्वारा छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती की गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 246/2025 के तहत धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 70(2) बीएनएस, 5g/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, कांस्टेबल कौशल कुमार एवं कांस्टेबल संजीव सिंह, थाना गौरीबाजार, जनपद