देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 7.23 लाख : नकद समेत दंपती और एक बाल अपचारी गिरफ्तार

देवरिया | 23-Apr-2026 06:53 PM | 548 |
देवरिया
नकद समेत दंपती और एक बाल अपचारी गिरफ्तार

देवरिया में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 7.23 लाख नकद समेत दंपती और एक बाल अपचारी गिरफ्तार
देवरिया। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलेमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दंपती समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.96 ग्राम स्मैक, 7 लाख 23 हजार 390 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रिक तराजू और चीनी मिट्टी का ओखली-मूसल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 05 हरैया लाला क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान कृष्णा गुप्ता (35) और उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता (29) के साथ एक बाल अपचारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान स्मैक की 26 पुड़िया (5.72 ग्राम) के अलावा 24.24 ग्राम अतिरिक्त स्मैक बरामद हुई। बरामद नकदी को स्मैक बिक्री से अर्जित बताया जा रहा है।
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दीपक पटेल की टीम द्वारा की गई।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.