देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे : इलाके को झकझोर कर रख दिया

देवरिया | 03-Mar-2026 09:17 AM | 548 |
देवरिया
इलाके को झकझोर कर रख दिया

देवरिया ब्यूरो  युगेश तिवारी खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के बाहर स्थित पुराने ईंट-भट्ठे के पास पीपल के पेड़ से फंदा लगाकर 18 वर्षीय आकाश कुशवाहा ने आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह हाल ही में होली के अवसर पर बिहार से अपने मामा के घर से गांव आया था। घर में जहां त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.