देवरिया, पुलिस अधीक्षक देवरिया संजिव सुमन द्वारा आज थाना बनकटा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिश...
देवरिया, पुलिस अधीक्षक देवरिया संजिव सुमन द्वारा आज थाना बनकटा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था
अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की जांच
मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, भोजनालय एवं शस्त्रागार का निरीक्षण
महिला सहायता कक्ष एवं मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा
बीट सूचना रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर का परीक्षण
पुलिस अधीक्षक महोदय ने थानाध्यक्ष एवं समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जनता से पारदर्शी एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करें।
लंबित प्रकरणों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, वारंटों, शांति भंग की कार्यवाही तथा जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विवेचक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
कानून-व्यवस्था एवं जनसंवाद पर जोर
थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनसंवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही प्रभावी अपराध नियंत्रण संभव है, अतः जनता के बीच विश्वास का वातावरण बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित