देवरिया में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासनदेवरिया, 6 मई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों (पुलिस पें...
देवरिया में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन
देवरिया, 6 मई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों (पुलिस पेंशनर्स) के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स का स्वागत करते हुए उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।
इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि इनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना रहा। इस पहल से पेंशनर्स में संतोष देखा गया।