देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एएसपी ने किया परीक्षा : केंद्रों व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

देवरिया | 09-Mar-2026 04:46 PM | 548 |
देवरिया
केंद्रों व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

देवरिया ब्यूरो /पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
देवरिया। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने जनपद में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश एवं निकास द्वारों की निगरानी, परीक्षार्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की तैयारियों का जायजा लिया।
एएसपी ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और परीक्षार्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने से रोका जा सके।
इसके अलावा उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी रखी जाए तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से ही प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.