देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी 9 मार्च से बदलेगी पुलिस की वर्दी व्यवस्था, 22 मार्च से पूरी तरह लागू होगा ग्रीष्मकालीन ड्रेस कोडमौसम परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्म...
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी 9 मार्च से बदलेगी पुलिस की वर्दी व्यवस्था, 22 मार्च से पूरी तरह लागू होगा ग्रीष्मकालीन ड्रेस कोड
मौसम परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की वर्दी व्यवस्था में बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 मार्च 2026 से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दिन के समय ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण करेंगे, जबकि रात के समय आवश्यकतानुसार एवं स्थानीय मौसम की स्थिति के अनुसार शीतकालीन वर्दी पहन सकेंगे।
जारी आदेश के मुताबिक 22 मार्च 2026 से दिन और रात दोनों समय ग्रीष्मकालीन वर्दी अनिवार्य रूप से धारण की जाएगी।
यह आदेश पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की अनुमति के बाद जारी किया गया है। प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को वर्दी परिवर्तन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस मुख्यालय लखनऊ से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश के सभी अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।