गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में मचा हड़कंप महाकाली की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाआरती में गूंजे जयकारे भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
देवरिया न्यूज़

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार पैर में लगी गोली

पैर में लगी गोली
deoria-news

देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
देवरिया,। जिले के लार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, भाटपाररानी थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी अजहर अंसारी निवासी मटियरा जगदीश, थाना लार की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर भाटपाररानी पुलिस ने चनुकी मोड़ पर उसकी घेराबंदी की, लेकिन वह बाइक से भाग निकला।
सूचना मिलने पर लार पुलिस ने खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में लार थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से गोवंश तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज