देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

बैतालपुर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर : युवक की गोली मारकर हत्या

देवरिया | 13-Apr-2026 01:00 PM | 548 |
देवरिया
युवक की गोली मारकर हत्या

बैतालपुर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर युवक की गोली मारकर हत्या
।  थाना क्षेत्र के सोफरी गांव निवासी पप्पू यादव (37 वर्ष) की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दो दिन पहले ही विदेश से कमाकर घर लौटे थे।
जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव बेतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। कहासुनी के बीच एक युवक ने असलहे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।
मौके पर पहुंचे एसपी अभिजीत आर. शंकर व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
पुलिस के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.