तमकुहीराज, कुशीनगर। अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में पूर्वांचल का नाम रोशन करने जा रहा है तमकुहीराज! पावन नारायणी तट पर 27 से 30 अक्टूबर 2025 तक IN-SPACe मॉडल रॉकेट्री/CANSAT इंडिया स्टूडेंट्...
तमकुहीराज, कुशीनगर। अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में पूर्वांचल का नाम रोशन करने जा रहा है तमकुहीराज! पावन नारायणी तट पर 27 से 30 अक्टूबर 2025 तक IN-SPACe मॉडल रॉकेट्री/CANSAT इंडिया स्टूडेंट्स कंपटीशन 2024-25 का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन न केवल छात्रों में वैज्ञानिक सोच और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान की नई दिशा से भी जोड़ेगा।
यह भव्य प्रतियोगिता देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रही है, जिसमें छात्र स्वयं मॉडल रॉकेट और मिनी सैटेलाइट (CANSAT) तैयार कर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन से छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और IN-SPACe जैसी संस्थाओं के कार्यों की समझ भी विकसित होगी।
इस ऐतिहासिक आयोजन की प्रेरणा लोकप्रिय सांसद मा० श्री शशांक मणि जी की दूरदर्शी सोच और विज्ञानोन्मुख दृष्टिकोण से मिली है, जिनका उद्देश्य पूर्वांचल को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी शिक्षा का नया केंद्र बनाना है।
स्थान: नारायणी मॉडल रॉकेट्री प्रक्षेपण धाम, जीरो बांध, तमकुहीराज
तारीख: 27 से 30 अक्टूबर 2025
आयोजक समिति ने क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों और विज्ञान-प्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस वैज्ञानिक उत्सव में भाग लेकर भविष्य के वैज्ञानिक भारत के निर्माण में योगदान दें। यह आयोजन निश्चय ही तमकुहीराज को अंतरिक्ष विज्ञान की नई पहचान दिलाएगा।