फतेहपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फतेहपुर
🚨 Breaking News | फतेहपुर

फतेहपुर साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई: : गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

फतेहपुर | 26-Nov-2025 06:56 AM | 332 |
फतेहपुर
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी स्थित ग्राम भगवानपुर से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सेक्सटॉर्शन करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

फतेहपुर संवाददाता पंकज कुमार  

फतेहपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को मोबाइल पर पोर्न/अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाता था और गिरफ्तारी का भय दिखाकर वित्तीय धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों—त्रिभुवन सिंह उर्फ राम सनेही, राहुल सिंह और जितेंद्र सिंह—को ग्राम भगवानपुर थाना गाजीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मौके से चार मोबाइल फोन बरामद हुए।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के बाद की गई। साइबर टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर गिरोह की गतिविधियों का पता लगाया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 34/2025 धारा 319(2)/318(2)/3(5)/338/308(6) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट में कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।जांच में सामने आया कि गिरोह नकली नाम-पते से सिम खरीदकर समूह में बैठकर लोगों को फोन करता था। 

कॉल के दौरान वे खुद को पुलिस अधिकारी बताते और पीड़ितों को यह कहकर डराते कि उन्होंने अश्लील वीडियो देखा है, जिसके चलते उन पर मुकदमा दर्ज होगा और गिरफ्तारी की जाएगी। इस डर का फायदा उठाकर वे पैसों की मांग करते थे। वसूली गई रकम विभिन्न बैंक खातों में मंगाई जाती थी, जिसे जनसेवा केंद्रों के माध्यम से तुरंत निकाल लिया जाता था। कई जनसेवा केंद्रों के बैंक खाते पुलिस द्वारा फ्रीज किए गए हैं। गिरोह के कई सदस्यों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उनकी साइबर अपराधियों से सांठगांठ के प्रमाण मिले हैं।गिरोह मुख्य रूप से *बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश* के लोगों को निशाना बनाता था। कॉलिंग के दौरान हिन्दी भाषा का प्रयोग किया जाता था।

गिरोह अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबर की शुरुआती चार डिजिट सेट कर आगे के अंक मनमाने ढंग से जोड़कर लोगों को कॉल करता था।

पीड़ित का नंबर मिलते ही उसके आसपास के कई नंबरों पर क्रम बदलकर एक से ज्यादा कॉल की जाती थीं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों व सिम कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है।गिरफ्तारी ग्राम *भगवानपुर नहर की पटरी पर स्थित वट वृक्ष के पास 23 नवंबर 2025 को दोपहर 1:04 बजे की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में त्रिभुवन सिंह (21 वर्ष), राहुल सिंह (30 वर्ष) और जितेंद्र सिंह (30 वर्ष) शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त

 Realme Narzo 70X 5G, Realme C65 5G, TECNO SPARK 6 Air और Hero Shakti की-पैड मोबाइल फोन बरामद किए गए

अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आयुध अधिनियम, आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराएँ शामिल हैं। इनके गिरोह के विरुद्ध NCRP पोर्टल पर भी कई जनपदों— *बस्ती, गाजियाबाद, सहारनपुर, सोनभद्र, कानपुर नगर, खीरी और वाराणसी—से शिकायतें दर्ज* हैं।जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.