गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

अलकनंदा छात्रावास को शुद्ध जल की सौगात, ऐश्प्रा फाउंडेशन ने लगाया 55वां निःशुल्क आरओ प्लांट : कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया लोकार्पण, छात्राओं को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल

गोरखपुर | 06-Sep-2025 10:11 PM | 47 |
गोरखपुर
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया लोकार्पण, छात्राओं को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल

गोरखपुर। ऐश्प्रा फाउंडेशन की पहल पर हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सराफ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अलकनंदा महिला छात्रावास में 800 लीटर प्रतिघंटा क्षमता वाला निःशुल्क आरओ व चिल्ड वॉटर प्लांट स्थापित किया गया। शुक्रवार को इसका लोकार्पण पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया।

यह प्लांट ऐश्प्रा फाउंडेशन द्वारा लगाया गया 55वां निःशुल्क आरओ व चिल्ड वॉटर प्लांट है। इसकी विशेष तकनीक से आरओ प्रक्रिया से निकला अतिरिक्त जल भूगर्भ में पहुंचाया जाएगा, जिससे जल संरक्षण भी संभव होगा।

कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि स्वच्छ और ठंडा पेयजल हर विद्यार्थी का अधिकार है और यह सुविधा छात्राओं के स्वास्थ्य व सुविधा के लिए अहम कदम है। इस अवसर पर छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. मीतू सिंह, बड़ी संख्या में छात्राएं और विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सराफ और अनूप सराफ ने कहा कि उनका उद्देश्य शुद्ध जल उपलब्ध कराने के साथ समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.