गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर भाजपा की कार्यशाला में हर घर तिरंगा अभियान की रणनीति, 10 से 15 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम : प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने तिरंगा यात्रा को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए कार्यकर्ताओं से किया आग्रह

गोरखपुर | 05-Aug-2026 09:42 PM | 47 |
गोरखपुर
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने तिरंगा यात्रा को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए कार्यकर्ताओं से किया आग्रह

विभव पाठक, ब्यूरो चीफ
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की गोरखपुर जिला इकाई की ओर से बुधवार को रानीडीहा स्थित जिला कार्यालय पर 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान' को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के साथ विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी तिरंगा यात्रा में शामिल करने का आह्वान किया।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक नागरिक को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जोड़ने और अधिक से अधिक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 6 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में 1 से 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 12 से 14 अगस्त के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर बलिदानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला का संचालन अभियान जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, वंश बहादुर सिंह, डीसीएफ चेयरमैन गुलाबर्ध्वज सिंह, डॉ. आरडी सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजाराम कन्नौजिया, उमाशंकर निषाद, बलवीर यादव, डॉ. बच्चा पांडेय, के.एम. मझवार, अनिल कुमार, राम प्रवेश तिवारी, चंदन त्रिपाठी, अनिल प्रजापति, संदीप विश्वकर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.