गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

चिलुवाताल में लगेगा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार : गोरखपुर देश का चौथा स्थान बना जहां लगेगा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट।डीएम दीपक मीणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तेज की

गोरखपुर | 22-Sep-2025 01:43 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर देश का चौथा स्थान बना जहां लगेगा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट।डीएम दीपक मीणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तेज की

गोरखपुर। देश में चौथी बार फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की शुरुआत अब गोरखपुर में होगी। चिलुवाताल क्षेत्र में लगभग 1 हजार एकड़ में इस परियोजना की स्थापना होगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना पर बल दिया और जिम्मेदारियां सौंपीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सौर ऊर्जा ताप ऊर्जा की तुलना में अधिक किफायती है, जिससे राज्य सरकार के खजाने की बचत भी होगी।

फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट के लिए विशेष सोलर मॉड्यूल पानी पर तैरते हुए बिजली पैदा करेंगे। यह बिजली पानी के नीचे से तारों के माध्यम से ट्रांसमिशन टावर तक जाएगी। परियोजना शुरू होने के बाद आसपास के गांवों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि यह परियोजना चिलुवाताल क्षेत्र को ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचान दिलाएगी। यहां आने वाले लोग सौर पैनल देखने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास का अनुभव करेंगे।

बैठक में कोल इंडिया, एचयूआरएल, जल निगम, सूडा, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, एसडीएम सदर, डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार सदर समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.