गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सीएम योगी ने दीपक के परिजनों को दी आर्थिक मदद और संवेदना, हत्या में शामिल पशु तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई का भरोसा : गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार से मुलाकात कर पांच लाख रुपये का चेक दिया, कहा- कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा

गोरखपुर | 23-Sep-2025 11:55 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार से मुलाकात कर पांच लाख रुपये का चेक दिया, कहा- कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा

गोरखपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पशु तस्करों द्वारा हुए हमले में मृत दीपक गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और आर्थिक मदद प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

15/16 सितंबर की रात पिपराइच थाना अंतर्गत महुआचाफी गांव में हुए इस दर्दनाक मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों की पिटाई में घायल गिरोह के एक सदस्य की मौत भी हो गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस लगातार दीपक के परिजनों के संपर्क में थे।

गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री योगी ने दीपक के पिता दुर्गेश गुप्ता, मां और अन्य परिजनों से मिलकर उनके दुख को साझा किया। उन्होंने ढांढस बंधाया और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह दीपक के परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल और पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि न्याय की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से यह भी निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष और तेज़ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री योगी की यह पहल दुखी परिवारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने परिजनों को न केवल आर्थिक सहारा दिया बल्कि मानसिक और भावनात्मक समर्थन भी प्रदान किया। इस कदम से प्रदेश में अन्य नागरिकों को भी यह संदेश गया कि विपदा और दुख की घड़ी में सरकार और मुख्यमंत्री उनके साथ खड़े हैं।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.