गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सीएम योगी ने की गोसेवा, भवानी-भोलू को दुलारा और पुंज मोर को खिलाया गुड़ : गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश और मोर संग जताया स्नेह

गोरखपुर | 11-Sep-2025 01:07 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश और मोर संग जताया स्नेह

गोरखपुर, 10 सितंबर।
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पशु-पक्षियों के प्रति स्नेह और संवेदनशीलता बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में एक बार फिर स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान सीएम योगी सीधे मंदिर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

गोशाला में उन्होंने विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम से लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर की नवोन्नत ब्रीड) के दो गोवंश भवानी और भोलू को दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया। सीएम योगी ने गोशाला में मौजूद अन्य गोवंश की भी हाल-चाल लिया और उनकी देखभाल कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि गोवंश की आहार व्यवस्था और स्वास्थ्य की देखरेख में कोई कमी न रह जाए।

इसके अलावा मंदिर परिसर में रहने वाले मोर पुंज से भी उनका खास लगाव झलकता रहा। जैसे ही मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे, पुंज उनके पास चला आया। मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक पुंज को भी अपने हाथों से गुड़ खिलाया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद भक्त और श्रद्धालु भी भावुक हो उठे।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का यह पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम नया नहीं है। जब भी उन्हें समय मिलता है, वह गोशाला जाकर गायों की सेवा करते हैं और मोर पुंज को स्नेह देते हैं। उनके इस व्यवहार को देखकर लोग उन्हें एक ऐसे संत और जननेता के रूप में देखते हैं, जिनके लिए सेवा केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं बल्कि समस्त जीव जगत तक विस्तृत है।

मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह यह नजारा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा और वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता की सराहना की।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.