गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत पिता अयोध्या सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री...
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत पिता अयोध्या सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।
बताया गया कि भाजपा नेता रमेश सिंह के पिता अयोध्या सिंह का हाल ही में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने पहले गोरखपुर पुस्तक महोत्सव और सैमसंग इनोवेशन कैंपस के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद वह सीधे श्री सिंह के आवास पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने वहां स्वर्गीय अयोध्या सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या सिंह जैसे वरिष्ठ और समाजसेवी व्यक्तित्व की कमी को भरा नहीं जा सकता। उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने रमेश सिंह और उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में संयम बनाए रखना चाहिए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के साथ कई भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की इस संवेदनापूर्ण पहल से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में भावनात्मक माहौल देखने को मिला।