बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
गोरखपुर न्यूज़

देवरिया में पूर्व ग्राम प्रधान पर जमीन हड़पने का आरोप, अनाथ युवती ने लगाया धोखाधड़ी से 90 लाख की जमीन का एग्रीमेंट कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

अनाथ युवती ने लगाया धोखाधड़ी से 90 लाख की जमीन का एग्रीमेंट कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
gorakhpur-news

देवरिया। जिले के जंगल-अकटहवा गांव (पोस्ट-छपौली) की निवासी एक युवती ने ग्राम सभा के बर्खास्त पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी कर उसकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता अंकिता सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अंकिता सिंह का आरोप है कि उनके माता-पिता के निधन के बाद वह परिवार में अकेली रह गई थीं। इसी परिस्थिति का लाभ उठाकर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रामचंद्र निषाद ने कथित रूप से तहसील के कुछ कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी भूमि को हड़पने की साजिश रची। पीड़िता के अनुसार उनकी जमीन की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, लेकिन आरोपियों ने धोखे से उसका एग्रीमेंट मात्र 20 लाख रुपये में तैयार करा लिया।
पीड़िता का कहना है कि उन्हें विभिन्न बहानों से तहसील ले जाया गया और जरूरी औपचारिकताओं के नाम पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। अंकिता का आरोप है कि उन्हें न तो भूमि के वास्तविक मूल्य की जानकारी दी गई और न ही एग्रीमेंट की शर्तों से पूरी तरह अवगत कराया गया। उनका दावा है कि निर्धारित धनराशि का भी उन्हें उचित भुगतान नहीं किया गया।
अंकिता सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान उनके कुछ रिश्तेदारों, विशेषकर चचेरे भाई के साथ मिलकर उक्त भूमि पर कब्जा कर उसे प्लॉटिंग के माध्यम से बेचने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उनकी पैतृक संपत्ति पूरी तरह हाथ से निकल सकती है।
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी पूर्व प्रधान पर पूर्व में लगभग 25 लाख रुपये के भ्रष्टाचार से संबंधित मामला दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद प्रभाव और प्रशासनिक उदासीनता के कारण उसके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
अंकिता सिंह ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ