गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

संयुक्त व्यापार मंडल ने पूर्व डिप्टी मेयर के घर बुलडोज़र चलवाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन : व्यापारियों ने भूमाफिया व पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप, क्षतिपूर्ति और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

गोरखपुर | 21-Sep-2025 01:46 PM | 47 |
गोरखपुर
व्यापारियों ने भूमाफिया व पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप, क्षतिपूर्ति और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

गोरखपुर। संयुक्त व्यापार मंडल ने शनिवार को पूर्व डिप्टी मेयर एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चिरंजीव चौरसिया की दुकान पर बुलडोज़र चलवाने और लूटपाट की घटना के विरोध में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया दुर्गा प्रसाद जायसवाल और उनके गुंडों ने 18-19 सितंबर की आधी रात को दुकान ध्वस्त कर दी और अंदर रखे सामान, नकदी व महत्वपूर्ण कागजात लूट लिए।

व्यापारियों ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में इस तरह की दुस्साहसिक घटना होना शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि—

भूमाफिया और गुंडों की तत्काल गिरफ्तारी हो,

दुर्गाबाड़ी चौकी प्रभारी की संदिग्ध भूमिका की जांच की जाए,

गश्ती पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए,

ध्वस्त दुकान का पुनर्निर्माण और क्षतिपूर्ति की जाए।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन तेज करेंगे।

इस मौके पर चिरंजीव चौरसिया भावुक होकर बोले—

“56 वर्षों से सामाजिक हित में कार्य करता आया हूं। 45 साल पुरानी दुकान को तोड़कर मेरे परिवार की आजीविका पर प्रहार किया गया है। यह मेरे लिए बेहद कठिन दौर है।”

व्यापारी नेता आदित्य गुप्ता ने कहा कि घटना के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, पुलिस प्रशासन उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मुकदमा दर्ज हो चुका है, आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी और दोषी पुलिसकर्मी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान सीओ कोतवाली ओंकार नाथ तिवारी भी मौजूद रहे।

सभा में बड़ी संख्या में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि व भाजपा नेता शामिल हुए। प्रमुख उपस्थितों में योगेंद्रनाथ दुबे, गौरीशंकर सरावगी, संतोष अग्रवाल, हियुवा नेता आशीष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता, भाजपा नेता वरुण चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, पार्षद शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा समेत अनेक व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.