गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर एयरपोर्ट पर धूमधाम से मनाया गया यात्री सेवा दिवस : फूलों से स्वागत, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान, पौधरोपण और विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस से जोड़े गए खास कार्यक्रम

गोरखपुर | 18-Sep-2025 08:05 AM | 47 |
गोरखपुर
फूलों से स्वागत, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान, पौधरोपण और विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस से जोड़े गए खास कार्यक्रम

गोरखपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के दिशानिर्देश पर बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा दिवस उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यात्रियों का पुष्पवर्षा व तिलक लगाकर स्वागत किया गया और कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना के एयर ऑफिसर कमांडिंग प्रशांत कुमार, ग्रुप कैप्टन अर्शी सिद्दिकी, एयरपोर्ट निदेशक आर.के. पराशर और सहायक महाप्रबंधक संचार विजय कौशल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल भी शामिल रहे। एयरपोर्ट निदेशक आर.के. पराशर ने कहा कि यह आयोजन यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर एयरपोर्ट परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। लाइफ केयर हॉस्पिटल की डॉ. मुदिता जायसवाल के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और जिला अस्पताल की टीम द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। यात्रियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर “रक्तदान-जीवनदान” का संदेश दिया।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने लिटिल फ्लॉवर स्कूल धर्मपुर के विद्यार्थियों को एयरपोर्ट भ्रमण कराया और विमानन क्षेत्र में करियर संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित किया। इसमें भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अश्विनी दूबे, सहायक महाप्रबंधक संचार विजय कौशल और सहायक प्रबंधक रजत मिश्रा ने मार्गदर्शन दिया।

यात्रियों और आगंतुकों ने कार्यक्रम को सराहा और सोशल मीडिया पर अनुभव साझा कर एयरपोर्ट प्रशासन की तारीफ की।

यात्री सेवा दिवस पर डीजीएम इलेक्ट्रिकल आर.के. वार्ष्णेय, सहायक प्रबंधक संचार अरविंद यादव, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल मनीष विक्रम, प्रबंधक प्रचालन दिव्यार्थ अग्रवाल, प्रबंधक सिविल निधि त्रिपाठी, प्रबंधक विद्युत प्रिया झा, सहायक प्रबंधक संचार आलोक कुमार, सीएसओ शिवा गुप्ता और कनिष्ठ कार्यपालक विद्युत सिद्धार्थ प्रसाद की सक्रिय भागीदारी रही।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.