गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में 4 अगस्त से मनाया जाएगा "हड्डी एवं जोड़ सप्ताह", निःशुल्क ऑर्थोपेडिक सेवाओं का होगा आयोजन : निःशुल्क ऑर्थोपेडिक सेवाएं और जागरूकता अभियान

गोरखपुर | 05-Aug-2025 07:17 AM | 47 |
गोरखपुर
निःशुल्क ऑर्थोपेडिक सेवाएं और जागरूकता अभियान

भारतीय ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष 4 अगस्त को "हड्डी एवं जोड़ दिवस" मनाया जाता है। इस वर्ष इसे और व्यापक रूप देने हेतु गोरखपुर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक "हड्डी एवं जोड़ सप्ताह" मनाया जा रहा है। इस सप्ताह भर चलने वाले अभियान का उद्देश्य हड्डी और जोड़ से जुड़ी बीमारियों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है।

गोरखपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी सोमवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर के कई स्थानों पर निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

मुख्य कार्यक्रमों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर का वितरण, वृद्धाश्रमों में वॉकर और ट्राईसाइकिल का वितरण, और प्रत्येक दो दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त ऑर्थोपेडिक परामर्श शामिल हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य पंपलेट और स्टिकर के माध्यम से आम जनता को बीमारियों की रोकथाम और इलाज के बारे में जागरूक किया जाएगा। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि समय पर पहचान और इलाज से ऑर्थोपेडिक समस्याओं से बचा जा सकता है, और यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.