गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में NEET छात्र हत्याकांड : आरोपी रहीम पुलिस एनकाउंटर में घायल : मऊआचापी गांव में हुई 19 वर्षीय दीपक की हत्या, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज समेत 4 कॉन्स्टेबल निलंबित, एडीजी ने की मामले की समीक्षा

गोरखपुर | 18-Sep-2025 05:12 AM | 47 |
गोरखपुर
मऊआचापी गांव में हुई 19 वर्षीय दीपक की हत्या, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज समेत 4 कॉन्स्टेबल निलंबित, एडीजी ने की मामले की समीक्षा

गोरखपुर। NEET छात्र दीपक हत्याकांड के मुख्य आरोपी पशु तस्कर रहीम को पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशीनगर में मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सोमवार रात गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के मऊआचापी गांव में पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत के दौरान 19 वर्षीय दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने उसे पीटकर सिर कुचल दिया और शव को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया था।

पुलिस एक्शन

घटना के करीब 23 घंटे बाद एसएसपी राज करन नय्यर ने लापरवाही बरतने पर जंगल धूषण चौकी इंचार्ज ज्योति नारायण तिवारी सहित चार कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया।

पूरी चौकी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई।

देर रात एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश गोरखपुर पहुंचे और मामले की समीक्षा की।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की तैनाती की गई।

घटना कैसे हुई थी?

सोमवार रात 11.30 बजे 10–12 पशु तस्कर दो पिकअप गाड़ियों से गांव पहुंचे।

उन्होंने गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की।

आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दीपक भी मौके पर पहुंच गया।

इस दौरान तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और भगदड़ में दीपक को जबरन गाड़ी में खींच लिया।

बाद में उसकी हत्या कर शव को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.