गोरखपुर। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान अवैध असलहों का धंधा करने ...
गोरखपुर। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान अवैध असलहों का धंधा करने वाले गिरोह के पाँच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अपराधियों के पास से दो नाजायज पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष साहनी, अनुज कुमार, शैलेन्द्र निषाद, वीरु साहनी उर्फ गौरव और सुनील कुमार शामिल हैं। इनमें से कई अपराधियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके नेटवर्क और हथियार आपूर्ति की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि जिले में अवैध असलहों का कारोबार किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।