गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में पुलिस भर्ती परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न, प्रशासन की सख्त निगरानी में 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल : डीएम, एसएसपी, डीआईजी और मंडलायुक्त ने रखी सतत निगरानी, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गोरखपुर | 04-Nov-2025 08:15 AM | 47 |
गोरखपुर
डीएम, एसएसपी, डीआईजी और मंडलायुक्त ने रखी सतत निगरानी, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड–ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पदों की सीधी भर्ती परीक्षाएं जनपद गोरखपुर में 1 और 2 नवम्बर 2025 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुईं।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली।

1 नवम्बर को आयोजित कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड–ए भर्ती परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9360 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं 2 नवम्बर को आयोजित उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) परीक्षा में 22 परीक्षा केंद्रों पर 9120 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों दिनों लगभग 18,480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा ने दोनों दिनों कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों को निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की।

गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव के लिए पुलिस लाइन स्थित जी-प्लस-8 भवन (निकट बड़ा हाल) को अस्थायी डबल लॉक कोषागार बनाया गया था। वहां सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र गार्ड और फायर अग्निशमन यंत्रों की विशेष व्यवस्था की गई थी।

पूरी परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, और नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने की। इसके अलावा मंडलायुक्त व डीआईजी ने भी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रबंधन के चलते दोनों दिनों की परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.