गोरखपुर। रामगढ़ताल रिंगरोड पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, सहारा एस्टेट निवासी सतीश कुमार शाही अपनी स्कूटी से व्यक्...
गोरखपुर। रामगढ़ताल रिंगरोड पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, सहारा एस्टेट निवासी सतीश कुमार शाही अपनी स्कूटी से व्यक्तिगत कार्य के लिए आरकेबीके मोड़ से रिंगरोड की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज़ रफ्तार ब्रीजा कार ने उनकी स्कूटी को ज़बरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के दौरान हेलमेट पहने होने के बावजूद सतीश कुमार शाही को गंभीर चोटें आईं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रचित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
चश्मदीदों का आरोप है कि कार चालक अमरेंद्र सिंह निवासी मालवीय नगर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।