सपा कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती : जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा— समाजवादी पार्टी हमेशा मेहनतकश, किसानों और शिल्पकारों के अधिकारों की रही है संरक्षक
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर रविवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित नेताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को दुनिया का पहला शिल्पकार माना जाता है। उनकी रचनात्मकता और मेहनत मेहनतकश समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मेहनतकश समाज को न तो सम्मान दिया और न ही रोजगार। पार्टी केवल ठगने और बांटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा श्रमिकों, कारीगरों, किसानों और शिल्पकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी संघर्षरत रहेगी। सपा हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई, यशपाल विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, अमित कुमार विश्वकर्मा, राम कृपाल यादव, राम अवतार विश्वकर्मा, मोहम्मद अजीम, कपिल मुनि यादव, मोहम्मद रजा, विशाल कुमार, सर्वेश यादव, धन्नजय यादव, बालेन्द्र यादव, मोहम्मद सलीम, अंगद कुमार गुप्ता, विशाल विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, सच्चिदानंद यादव, आबिद अली, श्याम सुंदर, राहुल यादव, सुरेंद्र भारती, मोहम्मद अकरम, शाहिद खान, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।