गोरखपुर। विश्व हिंदू महासंघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजकत्व में गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित काशी मुक्ता मंच पर स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें युगपुरुष ब्...
गोरखपुर। विश्व हिंदू महासंघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजकत्व में गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित काशी मुक्ता मंच पर स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी को भजन-कीर्तन और गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, योगी मिथिलेश नाथ, योगी रामनाथ, योगी रुद्रनाथ, श्री हरिनारायण महाराज, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यानंद गिरी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
भजन-कीर्तन के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने बताया कि 12 सितंबर से 18 सितंबर तक पूरे प्रदेश में इन दोनों संतों के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ई. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, संभाग प्रभारी डॉ. कमलेश शाही, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही, अखंड प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्रीमती संतोष मिश्र, डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी, राकेश नाथ तिवारी, गोविंद कुशवाहा, सूरज कुमार यादव, जयप्रकाश मिश्र, भारत भूषण मल्ल, आनंद चंद्र द्विवेदी, डॉ. नितिन मिश्र, रंजीत दुबे, दीपक शुक्ल, दिनेश चतुर्वेदी, सोनू गुप्त, संजय चौहान, सपना श्रीवास्तव, मीरा दुबे, आशा शर्मा, डॉ. वी.के. मल्ल, आशीष राज गुप्त सहित कई लोगों ने योगदान दिया।