गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भारत के इथियोपिया राजदूत अनिल कुमार राय का किया भव्य स्वागत : अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध परियोजनाओं और छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

गोरखपुर | 11-Sep-2025 12:45 AM | 47 |
गोरखपुर
अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध परियोजनाओं और छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को भारत के इथियोपिया राजदूत एवं अफ्रीकी संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अनिल कुमार राय का भव्य स्वागत किया गया।

राजदूत श्री राय ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. शंतनु रस्तोगी और डॉ. महेंद्र कुमार सिंह के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में अफ्रीकी देशों के विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग बढ़ाने, संयुक्त शोध परियोजनाओं, छात्र-शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम और संभावित एमओयू जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

इस दौरान विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राजदूत श्री राय ने विश्वविद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह अवसर गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक शैक्षणिक पटल पर स्थापित करने और अफ्रीकी देशों से शैक्षिक संबंध मजबूत करने में अहम साबित होगा।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.