गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: गोविंद नगरी कॉलोनी में मुरारी लाल बंका के घर भीषण आग : चार फायर ब्रिगेड और शाहपुर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, कारणों का अब तक पता नहीं

गोरखपुर | 06-Sep-2025 11:27 PM | 47 |
गोरखपुर
चार फायर ब्रिगेड और शाहपुर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, कारणों का अब तक पता नहीं

गोरखपुर।
शनिवार प्रातः गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एच.एन. सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक रोड की ओर जाने वाली गोविंद नगरी कॉलोनी में भीषण आग लग गई। मुरारी लाल बंका के मकान नंबर 50 में लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां और शाहपुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.