गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में मचा हड़कंप महाकाली की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाआरती में गूंजे जयकारे भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गोरखपुर न्यूज़

जन भागीदारी संकल्प मोर्चा की जौनपुर में बैठक, 2027 चुनाव में तीसरा विकल्प बनने का दावा जौनपुर में 26 दलों व संगठनों की बैठक

जौनपुर में 26 दलों व संगठनों की बैठक
gorakhpur-news

जौनपुर/गोरखपुर। जन भागीदारी संकल्प मोर्चा की एक विशाल बैठक जौनपुर स्थित रिवर व्यू गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में 26 राजनीतिक दलों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विश्व शांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यदि इसी प्रकार मोर्चे का जनाधार लगातार बढ़ता रहा तो जन भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में उभर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पारंपरिक राजनीतिक दलों से अलग एक नए विकल्प की तलाश में है और मोर्चा उस अपेक्षा को पूरा करने की क्षमता रखता है।

राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. के. गुप्ता ने कहा कि सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों को एकजुट होकर सरकार के विकल्प के रूप में तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से निराश है और बदलाव चाहती है।

राष्ट्रीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विभिन्न छोटे दलों और संगठनों का एक मंच पर आना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार अपने कई वादों को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी संकल्प मोर्चा आम जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं को लेकर संघर्ष करने वाला मंच बन सकता है।

बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रभावी राजनीतिक विकल्प बनने के लिए सभी सहयोगी दलों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

लौकिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बरहज (देवरिया) विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी जनार्दन चौहान ने भी मोर्चे की मजबूती के लिए सभी घटक दलों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाने की आवश्यकता है।

बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज