गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कलम ही नहीं, तलवार की भी पूजा करता आया है कायस्थ समाज : सीएम योगी : श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बोले मुख्यमंत्री, कहा– हर दौर में देश के लिए योगदान देता रहा है कायस्थ समाज

गोरखपुर | 11-Sep-2025 12:28 AM | 47 |
गोरखपुर
श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बोले मुख्यमंत्री, कहा– हर दौर में देश के लिए योगदान देता रहा है कायस्थ समाज

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कायस्थ समाज ने केवल कलम ही नहीं, बल्कि तलवार की भी पूजा की है। समाज और राष्ट्र की व्यवस्था कलम और तलवार के समन्वय से ही चलती है। जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें कायस्थ समाज ने अपना विशिष्ट योगदान न दिया हो।

सीएम मंगलवार को गोरखपुर क्लब में श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज धर्म, शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय, कला और साहित्य हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण और मुंशी प्रेमचंद जैसे महापुरुष इसी परंपरा से आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की पहचान उसके महापुरुषों से होती है। श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा जैसी संस्थाओं को चाहिए कि वे नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरित करें। इस मौके पर उन्होंने बक्शीपुर चौक का नाम भगवान श्रीचित्रगुप्त के नाम पर रखने की स्वीकृति भी दी।

समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी अब उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.