गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम

गोरखपुर | 31-May-2026 05:36 PM | 47 |
गोरखपुर
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महानतम शासकों में से एक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन, जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और अन्य जनोपयोगी निर्माण कार्यों को प्रोत्साहन देकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और लोकहित की भावना से परिपूर्ण था। आज के दौर में उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता, न्याय और जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमोद नायक, गोरखलाल श्रीवास्तव, सतेंद्र निषाद, नवीन सिन्हा, पानमती शर्मा, अनिल सोनकर, ज्ञानेंद्र शाही, संतोष उपाध्याय, इंदु भूषण शुक्ल, राजेश निषाद, व्यास मुनि उपाध्याय, संतोष शुक्ला, प्रवीण तिवारी, रामनगीना साहनी, हौशीला पाण्डेय, सुनील सिंह, धर्मेंद्र दुबे, राजकुमार यादव, अभिषेक राय, अशोक सिंह, ऋषिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.