गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा ने शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, सीएंडडीएस तथा जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ हावर्ट बंधा चौड़ीकरण कार्...
गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा ने शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, सीएंडडीएस तथा जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ हावर्ट बंधा चौड़ीकरण कार्य और लालडिग्गी पार्क के समीप चौड़ीकरण स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने लालडिग्गी पार्क स्थित ओवर हेड टैंक के स्ट्रक्चर की स्थायित्व जांच किसी सरकारी संस्था से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण के बाद टैंक को किसी प्रकार की क्षति न हो, इसके लिए यह आवश्यक है।
इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि चौड़ीकरण के दौरान पम्प हाउस, शौचालय या राइजिंग मेन लाइन को हटाना पड़े तो पीडब्ल्यूडी अपने खर्च पर इनका पुनर्निर्माण करेगा। इसी प्रकार, बाउंड्री दीवार तोड़े जाने पर उसका निर्माण कार्य भी पीडब्ल्यूडी द्वारा ही कराया जाएगा। नगर निगम को इस पर किसी प्रकार का खर्च नहीं करना होगा।