गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोजए में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं को मिला देशभक्ति का संदेश : प्राणोत्सर्ग के साथ भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हुए कालजयी : रत्नाकर

गोरखपुर | 24-Mar-2026 12:53 PM | 47 |
गोरखपुर
प्राणोत्सर्ग के साथ भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हुए कालजयी : रत्नाकर

गोरखपुर।
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभागार में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देशहित में जो प्राणोत्सर्ग किया, उसने न केवल अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, बल्कि उन्हें हमेशा के लिए अमर बना दिया।
उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर 1928 को लाला लाजपत राय साइमन कमीशन के विरोध के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए थे और 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया। इसका बदला लेने के लिए 17 दिसंबर 1928 को भगत सिंह और राजगुरु ने ब्रिटिश अधिकारी सांडर्स की हत्या कर दी। इस दौरान उनका पीछा कर रहे सिपाही चन्नन सिंह को चंद्रशेखर आजाद ने मार गिराया।
रत्नाकर सिंह ने कहा कि मात्र 22 वर्ष की आयु में भगत सिंह के अद्वितीय साहस ने देश के युवाओं में क्रांति की लहर पैदा कर दी। बाद में उन्होंने दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा में बम फेंककर अपनी गिरफ्तारी दी, ताकि देशवासियों में जागरूकता और क्रांति का संदेश फैल सके। जेल में भी उन्होंने कैदियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और आमरण अनशन किया।
उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजी सरकार उनके प्रभाव से इतनी भयभीत थी कि 24 मार्च के बजाय 23 मार्च की शाम को ही तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दे दी गई। उनके इस सर्वोच्च बलिदान ने उन्हें कालजयी बना दिया। आज भी “इंकलाब जिंदाबाद” का उनका नारा देश में क्रांति और विरोध का प्रतीक बना हुआ है।
सभा का संचालन मृत्युंजय नवल ने किया। इस दौरान पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, गणेश अंकज द्विवेदी, अरुण सिंह, उमेश मिश्रा, विनोद सिंह और महेंद्र गौड़ सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सत्येंद्र शर्मा, मोहम्मद यूसुफ, अजय गुप्ता, अजीत यादव, राधेश्याम प्रजापति, नीरज सिंह, विष्णु पांडेय, प्रवीण मद्धेशिया, कनक हरि अग्रवाल, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, राकेश गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.