गोरखपुर। समाज की बेहतरी और लोगों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘जागरूक नागरिक मंच’ और ‘स्त्री मुक्ति लीग’ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संस्कृति कुटीर, कल्याणपुर, जाफ़राबाज़ार में निःशु...
गोरखपुर। समाज की बेहतरी और लोगों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘जागरूक नागरिक मंच’ और ‘स्त्री मुक्ति लीग’ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संस्कृति कुटीर, कल्याणपुर, जाफ़राबाज़ार में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कैम्प में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य परामर्श के लिए पहुंचे।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद
कैम्प में मरीजों की जांच और परामर्श के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।
डॉ. मनोज मिश्रा (जनरल फिजीशियन)
डॉ. शहनवाज़ शेरवानी
डॉ. सना खान (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डॉक्टरों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और दवाओं के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया।
स्त्री मुक्ति लीग का बयान
स्त्री मुक्ति लीग की रूबी ने कहा, “अनेक लोग आर्थिक तंगी के कारण डॉक्टर के पास नहीं जा पाते। वे दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर का सहारा लेते हैं, जिससे अस्थायी राहत तो मिल जाती है लेकिन आगे चलकर गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं और कई बार लोग असमय मृत्यु के शिकार हो जाते हैं।”
भविष्य में और कैम्प होंगे
आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे निःशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।