गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

रेलवे की जीरो लेवल क्रॉसिंग मुहिम तेज़, महत्वपूर्ण मार्गों पर बन रहे ओवरब्रिज — सीपीआरओ पंकज सिंह : ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में बोले पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ — “शिकायतों का निस्तारण सबसे तेज़, गोरखपुर स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास”

गोरखपुर | 05-Oct-2025 01:23 PM | 47 |
गोरखपुर
‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में बोले पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ — “शिकायतों का निस्तारण सबसे तेज़, गोरखपुर स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास”

गोरखपुर

पूर्वोत्तर रेलवे जीरो लेवल क्रॉसिंग के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी प्रमुख सड़क मार्गों पर स्थित रेलवे फाटकों को समाप्त कर उनकी जगह रेल ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में दी।

सीपीआरओ ने कहा कि “सरफेस क्रॉसिंग से सिर्फ सड़क यात्रियों को ही नहीं, रेलवे को भी भारी असुविधा होती है क्योंकि इसके लिए अतिरिक्त मानव संसाधन तैनात करना पड़ता है। इसलिए जीरो लेवल क्रॉसिंग मुहिम के तहत सभी पारंपरिक फाटक खत्म किए जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि रेलवे का संपूर्ण रेल नेटवर्क अब इलेक्ट्रिफाइड है और सिग्नलिंग सिस्टम भी ऑटोमेटिक किया जा चुका है। शिकायत निस्तारण को लेकर उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से आने वाली शिकायतों का उत्तर पूर्वोत्तर रेलवे में औसतन 15 मिनट के भीतर दिया जा रहा है, जो देश में सबसे तेज़ प्रक्रिया है।

कोहरे के मौसम को लेकर उन्होंने कहा कि फॉग सेफ डिवाइस और नए “कवच सिस्टम” से अब लोको पायलट को केबिन में ही सिग्नल मिल जाएगा, जिससे ठंड के दिनों में ट्रेनों की रफ्तार में सुधार आएगा।

गोरखपुर स्टेशन होगा वर्ल्ड क्लास

सीपीआरओ ने बताया कि गोरखपुर स्टेशन प्रतिदिन एक लाख यात्रियों की आवाजाही का केंद्र है, इसलिए यहां विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। साथ ही सहजनवां से दोहरीघाट तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य भी प्रक्रिया में है।

रेल नीर 14 रुपये से अधिक कीमत पर बेचने वालों पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर अधिकृत दुकानों में रेल नीर की कीमत ₹14 तय है। “यदि कोई दुकानदार अधिक मूल्य वसूलता है तो रेल मदद ऐप या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, तत्काल कार्रवाई होगी।”

दीपावली और छठ महापर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए 15 अक्टूबर से सभी बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया और CCTV निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सीपीआरओ पंकज सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही रक्तदानी शिवाम्बुज कुमार पटेल को भी सम्मानित किया गया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.