गोरखपुर न्यूज़
🚨 Breaking News |
गोरखपुर
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आकाशवाणी गोरखपुर स्टूडियो में भव्य स्वागत : ऑपरेशन सिंदूर को बताया राष्ट्र की सुरक्षा व गरिमा का प्रतीक, आकाशवाणी प्रसारण की सराहना
गोरखपुर, 28 अगस्त 2025।
आज माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री शिव प्रताप शुक्ल आकाशवाणी गोरखपुर के स्टूडियो पधारे। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
अभियांत्रिकी प्रमुख श्री राहुल सिंह एवं कार्यक्रम प्रमुख श्री मनीष कुमार द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक श्री सर्वेश दुबे सहित केंद्र के कई अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राज्यपाल महोदय ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्र की सुरक्षा और गरिमा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी के प्रसारण समाज में देशभक्ति और जागरूकता को सुदृढ़ बनाते हैं।
आकाशवाणी गोरखपुर परिवार ने राज्यपाल महोदय के आगमन को अपने लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया।