गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

रामघाट पर क्रांतिकारियों और बलिदानियों को सर मुंडाकर दी गई जलांजलि व पुष्पांजलि : क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा और गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम

गोरखपुर | 22-Sep-2025 01:51 AM | 47 |
गोरखपुर
क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा और गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम

गोरखपुर। गुरुकृपा संस्थान और अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामघाट (राप्ती नदी) पर स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों, क्रांतिकारियों, देशभक्तों और सीमा पर शहीद सैनिकों को सर मुंडाकर जलांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन प्रमुख बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि स्वतः स्फूर्ति से लोगों का इस कार्यक्रम में शामिल होना बलिदानियों और क्रांतिकारियों के प्रति श्रद्धा और समर्पण की पराकाष्ठा है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ा बताया।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पिछले 15 वर्षों से देश का इकलौता और अनूठा प्रयास किया जा रहा है, जिसमें सामूहिक रूप से नदी में उतरकर जलांजलि, पुष्पांजलि, जौ, चावल और तिल अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

कार्यक्रम के प्रणेता बृजेश राम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हर वर्ष युवाओं की टोली इस सांस्कृतिक परंपरा को निभाती है। इस वर्ष बीएचयू से पीजी कर रहे बीरु रितेश दूबे ने आचार्य की भूमिका निभाई।

प्रमुख सहभागी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाबा रामदास, मंगरू निषाद, भूतपूर्व वायु सैनिक शंकर शरण दूबे, आचार्य बीरु रितेश दूबे, श्रद्धानंद त्रिपाठी, अवनीश मणि त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अभय शुक्ला जुगुनू, आदित्य पांडेय, जड्डू प्रसाद, प्रियांशु उपाध्याय, कालीशंकर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.