गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सांसद रवि किशन की पहल पर पूर्वांचल की सड़क परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी, नितिन गडकरी ने दिए निर्देश : एनएच-27 और एनएच-24 पर बाईपास, सिक्स लेन व लिंक रोड निर्माण से गोरखपुर और आसपास को मिलेगा जाम व दुर्घटनाओं से राहत

गोरखपुर | 09-Sep-2025 11:33 AM | 47 |
गोरखपुर
एनएच-27 और एनएच-24 पर बाईपास, सिक्स लेन व लिंक रोड निर्माण से गोरखपुर और आसपास को मिलेगा जाम व दुर्घटनाओं से राहत

गोरखपुर। पूर्वांचल की सड़क और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला की पहल एक बार फिर सफल हुई है। गोरखपुर सांसद द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

सांसद ने एनएच-27 (गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग) और एनएच-24 (वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग) पर बाईपास रोड, सिक्स लेन और वैकल्पिक लिंक रोड की आवश्यकता पर जोर दिया था। उनका कहना था कि इन मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण जाम और दुर्घटनाओं की समस्या आम हो चुकी है। गोरखपुर महानगर और आसपास के कस्बों-गाँवों को राहत देने के लिए सड़क विस्तार समय की जरूरत है।

सांसद की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तुरंत सज्ञान लेते हुए पत्र भेजकर आश्वासन दिया कि प्रस्तावित मार्गों के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

इस उपलब्धि पर सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा—
"प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है और उसका सीधा लाभ गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि और मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में जो क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है, वह इसी नेतृत्व की देन है।"

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। खासकर गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी-गोरखपुर मार्ग धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इनके विकास से गोरखपुर की पहचान और भी मजबूत होगी और लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.