गोरखपुर। समाजवादी व्यापार सभा जिला इकाई की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अश्वनी उर्फ सुरज जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध...
गोरखपुर। समाजवादी व्यापार सभा जिला इकाई की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अश्वनी उर्फ सुरज जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित नेताओं व व्यापारी नेताओं ने संकल्प लिया कि सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलत नाम कटवाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, महंगाई और बेरोजगारी के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। जनता से किए गए वादे खोखले साबित हुए हैं।
व्यापार सभा जिलाध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से हर वर्ग परेशान है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही, सहकारी समितियों पर लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता में भारी आक्रोश है और 2027 में भाजपा शासन का अंत होगा।
बैठक में सपा जिला महासचिव रामनाथ यादव, अखिलेश कुमार गुप्ता, मैना भाई, संजय कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संतोष यादव, जितेंद्र पासवान, गुड्डू खान, मोहम्मद मोहसिन, साहिर अहमद, चक्रधारी सोनकर, गुलाब जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, बिजेंद्र जायसवाल, जफरूल अहमद, दीपचंद यादव, बबलू वर्मा, जाहिद शाह, सन्नी जायसवाल, रोहित यादव, राजन जायसवाल, मनोज उमर, राघवेंद्र त्रिवेदी, रविन्द्र यादव, राहुल त्रिपाठी, विक्की निषाद, जनार्दन यादव, अमित निगम, विशाल कुमार, सर्वेश यादव, रमेश यादव, धन्नजय यादव, शाहिद अहमद, दुर्बल यादव समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।